Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कई मुस्लिम देश चाहते हैं भारत से दोस्ती, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताई वजह
  • राष्ट्रीय

कई मुस्लिम देश चाहते हैं भारत से दोस्ती, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताई वजह

AltnewsUttarakhand 06/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

कटक ( आरएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि कुछ देशों में चल रहे युद्ध और अनिश्चितता के बीच कई देश भारत के साथ दोस्ती करना चाहते हैं। अपने ओडिशा दौरे के दूसरे दिन एक सभा में ‘विश्व बंधु भारत’ विषय पर बोलते हुए जयशंकर ने दुनिया भर में साझेदारी करने की भारत की क्षमता के बारे में बात की।

कई मुस्लिम देश चाहते हैं भारत से अच्छी दोस्ती
उन्होंने अमेरिका, यूरोप, रूस, अफ्रीकी देशों, इजराइल, खाड़ी और अरब देशों सहित विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में बताया। जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि अन्य देशों में चल रहे युद्ध के बावजूद भारत ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर जोर देते हुए अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मोर्चों पर सभी देशों के साथ सहयोग कर सकता है।
जयशंकर ने कहा, ”हम अमेरिका और यूरोप के साथ-साथ रूस और अफ्रीकी देशों के साथ भी मिलकर काम कर सकते हैं। इसी तरह भारत एक तरफ इजराइल और दूसरी तरफ खाड़ी और अरब देशों से दोस्ती कर सकता है।’ उन्होंने अपने राष्ट्रीय हितों के लिए विभिन्न देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने में सक्षम एक राष्ट्र को ‘विश्व बंधु’ की संज्ञा दी।
वैश्विक कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सरकार की पहल पर चर्चा करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने तीन पाइपलाइन परियोजनाओं का उल्लेख किया, जिसके जरिए संयुक्त अरब अमीरात के माध्यम से भारत को यूरोप से जोड़ना, ईरान और रूस से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर की स्थापना करना और ओडिशा तट और पूर्वोत्तर क्षेत्र के माध्यम से वियतनाम और हिंद-प्रशांत को जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा, ”सऊदी अरब, ईरान, रूस, सिंगापुर, वियतनाम और अन्य देश भारत के साथ दोस्ती करना चाहते हैं। इससे निवेश, रोजगार और कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।”

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा प्रदेश: माहरा
Next: रुड़की: इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.