Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग जनपद की 22 ब्रांच सड़कें बंद, खोलने का काम जारी
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग जनपद की 22 ब्रांच सड़कें बंद, खोलने का काम जारी

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद में 22 ब्रांच सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने का काम निरंतर जारी है। सभी बंद मार्गो पर विभागीय स्तर से जेसीबी की मदद से आवाजाही शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, ग्रामीणों को सड़क बंद होने से रोजमर्रा के कार्यो को करने में दिक्कतें आ रही हैं। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार जनपद में लोनिवि रुद्रप्रयाग की 6 सड़कें बंद है जबकि लोनिवि ऊखीमठ की 4 सड़कें बंद है। इसी तरह पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग की 4 और पीएमजीएसवाई जखोली की 8 सड़कें बंद है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। हालांकि संबंधित विभागों द्वारा उक्त सभी सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाए गए हैं। मंगलवार देर सांय तक 10 सड़कों पर आवाजाही शुरू कराने के प्रयास किए गए हैं। जबकि अन्य सड़कों पर भी मलबा हटाने का काम जारी है। कई जगहों पर पुश्ते टूटने के कारण सड़क मार्ग को अधिक क्षति पहुंची है वहां वैकल्पिक आवाजाही के प्रयास हो रहे हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जन हित में त्वरित बाधित हो रहे मार्गो को खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वे सड़कों की प्रगति की मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
Next: सेलाकुई में 42 हॉस्टल संचालकों पर चार लाख का जुर्माना लगाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.