Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में आगामी 16 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी व अध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति आलोक कुमार पांडेय द्वारा जिला कार्यालय सभागार में मेला व्यवस्था से संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान बैठक में मेले को भव्य बनाने, सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं बनाए रखने समेत अनेक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में लगने वाली फड़ों के आवंटन में पारदर्शिता रहे, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था अभी से बना ली जाए। जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अराजकता फैलाने वालों एवं टैक्सी चालकों द्वारा मनमानी किए जाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से पूर्व ही सभी तैयारियां पुख्ता कर ली जाएं।  मेले के दौरान उन्होंने साफ सफाई को लेकर कहा कि सम्पूर्ण मेला अवधि में स्वच्छता का ध्यान रखा जाए। पर्याप्त मात्रा में मोबाइल टॉयलेट एवं कचरे का निस्तारण तथा कूड़ा उठान हेतु वाहनों की व्यवस्था चाक चौबंद रहे। इसके लिए उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के कार्मिक निर्धारित ड्रेस में ही तैनात रहें। बैठक में जलापूर्ति, बिजली आपूर्ति, तथा चिकित्सा व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए गए तथा इस अवधि में लगातार चिकित्सक की तैनाती बनी रहने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया। क्षेत्र में लगातार फॉगिंग, सेनिटाइजेशन करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए ताकि मच्छरों एवं अन्य कीट पतंगों से निजात मिल सके। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि जागेश्वर मार्ग को दुरुस्त रखा जाए जिससे पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। खाद्य विभाग एवं आबकारी विभाग को लगातार सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि होटल ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी न हो। इसके लिए उन्होंने खाद्य विभाग को लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर समिति नवीन चंद्र भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार/प्रबंधक बरखा जलाल, पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी समेत अन्य अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांवड़ मार्ग में स्थित खाद्य की दुकान पर मालिक का नाम, लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाना जरूरी
Next: रुद्रप्रयाग जनपद की 22 ब्रांच सड़कें बंद, खोलने का काम जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.