Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

AltnewsUttarakhand 21/09/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों के अलावा विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मा0 सांसद ने केन्द्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं का लाभ वास्तव में पात्र व्यक्तियों को मिले इस ओर विशेष प्रयास किये जाय।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुये जनपद के चिकित्सालयों में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अधिक से मिले इसके लिये बेहतर प्रयास किये जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में संचालित जन औषधि केंद्रों में मिलने वाली दवाईयों की उपलब्धता पूरी हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज को निर्देश दिये कि मेडिकल कालेज में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिले इसके लिये समय-समय पर कार्याें की मॉनिटरिंग की जाय। सांसद ने विगत 03 माह में मेडिकल कालेज में किये गये कार्यों की जानकारी दिये जाने के निर्देेश दिये।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जनपद में किये जा रहे विकास कार्याें की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि जो भी सड़क मार्ग बनाये जाते हैं उनमें समयबद्धता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। इस दौरान सांसद ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुये मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में जो समस्यायें वर्तमान समय में आ रही है उसके निराकरण के लिये एक एक्शन प्लान बनाया जाय ताकि शिक्षा में गुणात्मक सुधार किया जाय सके। उन्होंने निर्देश दिये कि समय-समय पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाय। जिन विद्यालयों में पानी, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर सहित जो भी मूलभूत सुविधाएं नहीं है उनकी सूची तत्काल मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय व खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाय।

सांसद ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक घर को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना में गुणवत्ता व थर्ड पार्टी मूल्याकंन करने के भी निर्देश दिये। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत दी जाने वाली पेंशन का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले व इसमें विशेषकर वृद्वावस्था पेंशन व विकलांग पेशन में आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करते हुए उन्हें पेंशन का लाभ दिलायें। उन्होंने जनपद में अमृत सरोवर कार्यक्रम के अन्तर्गत बनाये गये अभी सभी विकास खण्डों में बनाये जा चुके अमृत सरोवर की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि 79 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है वर्तमान तक 68 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर लिया गया है। शेष सरोवरों का कार्य दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

सांसद ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा से जोड़ने के निर्देश दिये। इसके लिए उन्होंने किसानों को फसल बीमा से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी कैम्प के माध्यम से प्रदान करने के निर्देश कृषि अधिकारी को दिये। उन्होंने पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि भी समय-समय पर प्रदान करने के निर्देश दिये। कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1237 कृषकों को फसली बीमा एवं 376 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड तैयार किये जा चुके है। किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 117124 कृषकों को किसान सम्मान निधि वितरित की जा चुकी है।

बैठक में उन्होंने मनरेगा के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों में जनपद के प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। जनपद द्वारा मनरेगा के अन्तर्गत लक्ष्य से अधिक व्यय किया गया है। उन्होंने एनआरएलएम योजनार्न्तगत जनपद में किये जा रहे कार्याें की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाय। उन्होंने कहा कि हर विकास खण्ड में ग्रोथ सेन्टर बनाये जाय। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत विभिन्न आवश्यक उपकरणों को क्रय करने व टीकाकरण अभियान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम के लिए चयनित ग्राम सुनोली में किये जा रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा जब भी किसी भी ग्राम का भ्रमण किया जाता है तो वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से जानकारी दी जाय। इस बैठक में विधानसभा जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने अपने क्षेत्र की अनेक समस्याएं बैठक में रखी। उन्होंने सभी अधिकारियों का निर्देश दिये कि राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय।

इस बैठक में जिलाधिकारी वन्दना, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी, जिला विकास अधिकारी के0एन0 तिवारी, परियोजना निदेशक चन्द्रा फर्त्याल, प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत के अलावा समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत भिक्षावृत्ति व बालश्रम में लगे 03 बच्चों का अल्मोड़ा पुलिस ने स्कूल में करवाया दाखिला
Next: लापता पीआरडी जवान का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.