Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सभी धामों में तीर्थ सुधार नियमावली लागू की जाए
  • देहरादून

सभी धामों में तीर्थ सुधार नियमावली लागू की जाए

AltnewsUttarakhand 06/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। भैरव सेना ने सभी तीर्थ धामों में पंचगव्य आचमन की अनिवार्यता और तीर्थ सुधार नियमावली-1924 लागू करने की मांग पर सोमवार को कचहरी में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। भैरव सैना कार्यकर्ता कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणेश जोशी के नेतृत्व में कचहरी पहुंचे। यहां केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि संगठन की ओर से 27 अप्रैल से दो मई तक पंचम पंचगव्य शुद्धिकरण अभियान यात्रा कराई गई। यात्रा का तीर्थ-पुरोहितों और हक-हकूकधारीयों ने पूर समर्थन किया। पंचगव्य आचमन सभी तीर्थक्षेत्र के प्रवेश द्वारों पर अनिवार्य करने और तीर्थ सुधार नियमावली-1924 को लागू किए जाने के मांग पत्र पर तीर्थ-पुरोहितों ने हस्ताक्षर किए हैं। वो चाहते हैं कि तीर्थटन तो बढ़े, लेकिन पर्यटन के रूप में नहीं। उन्होंने कहा कि देवभूमि को देवभूमि ही रहने दिया जाए, इसे हनीमून स्थल न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों की वजह से देवभूमि की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष अनिता थापा ने कहा कि सरकार को देवभूमि की पौराणिक सनातन संस्कृति को बचाने के लिए शीघ्र इस दिशा में शासनादेश जारी करना चाहिए। मौके पर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष करण शर्मा, काजल चौहान, अन्नू राजपूत, सौरभ पारछा, सतीश जोशी, हेमंत सकलानी, आशीष, अमन, संजय काचरू, अनिल घनशाला आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंतरिक्ष में श्रीमद्भगवद्गीता ले जा चुकीं सुनीता विलियम्स अब क्या ले जा रहीं अपने साथ
Next: वन विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा प्रदेश: माहरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.