Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क दुर्घटना में घायल स्कूटी सवार की उपचार के दौरान मौत, पिता ने मुकदमा कराया दर्ज़
  • अल्मोड़ा

सड़क दुर्घटना में घायल स्कूटी सवार की उपचार के दौरान मौत, पिता ने मुकदमा कराया दर्ज़

AltnewsUttarakhand 16/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत के मामले में मृतक के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज़ कराई है। मृतक के पिता अशोक कुमार साह द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में दी गई नामजद तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र हिमांशु 07 सितम्बर को जब अल्मोड़ा से कोसी की तरफ जा रहा था तो सामने से आ रहे वाहन बोलेरो संख्या के चालक विनीत बाराकोटी ने सड़क की गलत तरफ से आकर हिमांशु की स्कूटी को टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया व हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर में उन्होंने कहा है कि चालक विनीत बाराकोटी घटनास्थल से भाग गया था जिसे घटना स्थल पर मौजूद दुकानदारों द्वारा पकड़ लिया गया व उसी के बोलेरो वाहन द्वारा हिमांशु को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा भिजवाया गया। जहाँ से हिमांशु को हायर सेन्टर रैफर किया गया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी ले जाते हिमांशु ने एम्बुलेन्स में विनीत बाराकोटी द्वारा गलत दिशा में आकर टक्कर मारने के बारे में उन्हें व उनके भतीजे संजय साह को बताया। हल्द्वानी कृष्णा हॉस्पिटल ने उसे हायर सेन्टर रैफर कर दिया। जहाँ से हिमांशु को श्रीराम मूर्ति हॉस्पिटल बरेली ले गये जहाँ 13 सितम्बर को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज़ हो गया है तथा विवेचना जांच अधिकारी बेस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार द्वारा की जा रही है और सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: सड़क दुर्घटना में घायल स्कूटी सवार की उपचार के दौरान मौत, पिता ने मुकदमा कराया दर्ज़
Next: सीएम धामी के जन्मदिवस के अवसर प्रदेशभर से आये लोगों ने दी शुभकामनाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.