Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा पर समीक्षा बैठक आयोजित, अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा पर समीक्षा बैठक आयोजित, अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, यातायात प्रबंधन और जन-जागरूकता अभियानों को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना-जनित ब्लैक स्पॉट्स की नियमित मॉनिटरिंग कर आवश्यक सुधार कार्य समय पर पूरे किए जाएं। स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी चेकिंग अभियान चलाए जाएं। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मजिस्ट्रियल जांचें निर्धारित समय के भीतर पूरी की जाएं और यदि किसी दुर्घटना के पीड़ित को मुआवजा दिया जाना हो, तो विभागीय समन्वय के साथ यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा जनभागीदारी से ही संभव है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति लगातार जागरूक करें। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा, लंबित कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश
Next: शिक्षक संगठनों ने सड़क दुर्घटना में तीन पदाधिकारियों के निधन पर व्यक्त किया शोक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.