Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़कों की गुणवत्ता में कतई लापरवाही न बरती जाए
  • अल्मोड़ा

सड़कों की गुणवत्ता में कतई लापरवाही न बरती जाए

AltnewsUttarakhand 22/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क संबंधी अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वर्तमान पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सड़कों के रखरखाव पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि सड़कों की गुणवत्ता में कतई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं से सड़क के कार्यों में गुणवत्ता संबंधी शिकायत आएगी, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिनसर अभ्यारण्य में कफ़ड़खान – बिनसर रोड के संबंध में जिलाधिकारी ने इंटरलॉकिंग टाइल का प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की दिए। उन्होंने कहा कि इस रोड के बन जाने से पर्यटकों को अधिक से अधिक आकर्षित किया जा सकेगा। बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जे एस ह्यांकि समेत अन्य खंडों के ई ई उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बारिश ने थामा उत्तराखंड के जंगलों में आग का कहर
Next: इंजीनियरिंग कॉलेज में तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती की जाए: सीएम धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.