Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • सहायक लेखाधिकारी संगठन के सुरेंद्र अध्यक्ष और राजेश महासचिव
  • पिथौरागढ़

सहायक लेखाधिकारी संगठन के सुरेंद्र अध्यक्ष और राजेश महासचिव

AltnewsUttarakhand 15/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। नगर के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में सहायक लेखाधिकारी सेवा संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में प्रदेशभर से पहुंचे कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं उठाईं। समस्याओं के निराकरण और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन के समापन के बाद संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। सहायक निदेशक त्रिलोक सिंह नेगी की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में सुरेंद्र चंद्र पंत को प्रांतीय अध्यक्ष व राजेश प्रसाद सती को प्रांतीय महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी में शिवराज सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र बेलवाल को कोषाध्यक्ष, हिमांशु मठपाल को कुमाऊं मंडल का उपाध्यक्ष और लोकमणि चौधरी को गढ़वाल मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया।इसके अलावा ललित मोहन आर्य को कुमाऊं मंडल का संगठन मंत्री तथा शिव चरण नौटियाल को गढ़वाल मंडल का संगठन मंत्री चुना गया। वृंदावन कुमार को संयुक्त सचिव, राजेश कुमार को सह सचिव, आशीष मोहन को संप्रेक्षक व राजीव खन्ना को मीडिया और प्रचार-प्रसार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र चंद्र पंत ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने संगठन के हित में सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। जिला पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंत का कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाविद्यालयों में प्राचार्यों की पदोन्नति को शीघ्र होगी डीपीसीः डॉ.धन सिंह रावत
Next: जीनापानी शिविर में 454 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.