Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सहकारिता से बदलेगी हिमालयी राज्यों की तस्वीर: धन सिंह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सहकारिता से बदलेगी हिमालयी राज्यों की तस्वीर: धन सिंह

AltnewsUttarakhand 14/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   हिमाचल राज्य सहकारी बैंक की ओर से शिमला में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता से हिमालयी राज्यों की तस्वीर बदलेगी। सहकारी बैंकों में व्यावसायिक नवाचार पर दोनों राज्य साझा प्रयास करेंगे। कहा कि हिमालयी राज्यों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच सहकारिता ऐसा माध्यम है, जो राज्यों की तस्वीर बदल सकता है। इसके लिए सहकारिता क्षेत्र में नवाचार और साझा प्रयास आवश्यक हैं। हिमालयी राज्यों की परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। यहां की भौगोलिक विषमताएं विकास में कई बार बाधा बनती हैं। सहकारिता ऐसा सशक्त माध्यम है, जो इन राज्यों की अर्थव्यवस्था को मजबूती देकर ग्राम्य जीवन, महिला सशक्तिकरण, कृषि, दुग्ध उत्पादन, कुटीर और लघु उद्योगों को नई दिशा दे सकता है। कहा कि भविष्य में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश मिलकर सहकारी बैंकों एवं समितियों में व्यावसायिक नवाचार पर काम करेंगे। इसके लिए दोनों राज्य ठोस कार्ययोजना तैयार करेंगे। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। कहा कि सहकारी बैंकों में व्यावसायिक नवाचार को प्रोत्साहित कर उन्हें राष्ट्रीयकृत बैंकों की भांति सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके अलावा स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने को कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसके तहत उत्तराखंड कॉपरेटिव फेडरेशन कंप्लीट वेल्यू चेन की स्थापना कर स्थानीय स्तर पर रेशमी वस्त्रों को ‘दून सिल्क’ ब्रांड नाम से उपलब्ध करा रहा है। जिसकी बाजार में बड़ी मांग है। किसानों, काश्तकारों, कारीगरों, युवाओं और महिला समूहों को बाजार उपलब्ध कराने को तीन अक्तूबर से 31 दिसंबर तक विभिन्न थीमों पर सहकारी मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जो सहकारिता को विस्तार के साथ एक नया आयाम देंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
Next: मंजूर नक्शे से अलग फ्लैट बनाने पर बिल्डर को देना होगा मुआवजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.