Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • समय से रानीधारा मार्ग की मरम्मत नहीं होने से भड़के सभासदों ने की अधिशासी अभियंता से वार्ता
  • अल्मोड़ा

समय से रानीधारा मार्ग की मरम्मत नहीं होने से भड़के सभासदों ने की अधिशासी अभियंता से वार्ता

AltnewsUttarakhand 21/06/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आज मंगलवार, 21 जून को लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) और एन.टी.डी. वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल आज प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार के साथ मिले तथा रानीधारा रोड के विषय में उनके साथ वार्ता की। उन्होंने अधिशासी अभियंता को बताया कि रानीधारा रोड की टूटी दीवार के मरम्मत कार्य को आज एक महीना होने को आ रहा है लेकिन उस पर अभी दीवार का कार्य आधे तक नहीं पहुंचा है जिससे वहां पर आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आपातकाल में ठेकेदार को कार्य करने को देने के बावजूद भी कार्य में हीलाहवाली की जा रही है और कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को शीघ्र अति शीघ्र रूप से कार्य को करवाने के लिए निर्देशित करें और यदि फिर भी कार्य करने में भी ढील बरती जाय तो उसके खिलाफ कार्यवाही करें। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है तथा टूटे मार्ग के पास 2 स्कूल हैं और काफी आबादी क्षेत्र है जिससे वहां के लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वार्ता करने वालों में लक्ष्मेस्वर वार्ड सभासद अमित साह, एन.टी.डी. वार्ड सभासद सौरभ वर्मा के साथ पूर्व नगर महामंत्री कृष्णा सिंह, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सभासद अर्जुन बिष्ट, नगर अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा सलमान अंसारी, हर्षवर्धन तिवारी, वीरेन्द्र जीना, पीयूष कुमार आदि रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पानी की आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Next: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.