Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान पसरा रहा सन्नाटा
  • अल्मोड़ा

साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान पसरा रहा सन्नाटा

AltnewsUttarakhand 16/05/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए संडे कोविड कर्फ्यू का जिलेभर में व्यापक असर रहा। दवा की दुकानों सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को छोडक़र सभी दुकानें पूरी तरह बंद रही। नगर व आसपास के क्षेत्रों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। एंबुलेंस समेत अति आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को छूट दी गई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के रफ्तार को देखते हुए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में कोविड कर्फ्यू का व्यापक असर रहा। हालांकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सुबह सात से 10 बजे तक सब्जी, दूध की दुकानों को इससे मुक्त रखा गया। 10 बजने के बाद पुलिस के गश्ती दल ने बाजार व मोहल्लों की दुकानों का निरीक्षण किया। जो दुकानें खुली थी, उन्हें सख्त हिदायत देकर बंद करा दिया गया। पुलिस कर्मियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोविड कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए पुलिस के जवान दिनभर नगर के प्रमुख स्थानों पर डटे रहे। इसके अलावा जिले के जागेश्वरधाम, चितई, दन्यां, गुरड़ाबांज, बाड़ेछीना, तोली, मनीआगर, आरतोला, मजखाली, कठपुडिय़ा, कोसी, द्वाराहाट, जालली, सोमेश्वर, ताकुला, लमगड़ा, जैंती, शहरफाटक, पनुवानौला, धौलछीना, जलना, मोतियापाथर आदि बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं टैक्सी का संचालन नहीं होने तथा केमू की हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रोडवेज ने भी विभिन्न मार्गो पर यात्री नहीं मिलने से अनेक सेवाएं स्थगित कर दी। इससे जरूरी कार्य के चलते अपने गंतव्य को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हड़ताल के चलते केमू को एक पखवाड़े में 75 लाख रुपये का घाटा
Next: कोरोना मरीजों की देखभाल में कोविड सेंटर में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध छठे दिन जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.