Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेव जागेश्वर फॉरेस्ट अभियान के तहत युवाओं ने रखे विचार
  • अल्मोड़ा

सेव जागेश्वर फॉरेस्ट अभियान के तहत युवाओं ने रखे विचार

AltnewsUttarakhand 06/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। इंडियन यूथ फेडरेशन उत्तराखंड के अल्मोड़ा के सदस्यों ने संचालित अभियान सेव जागेश्वर फॉरेस्ट के तहत युवाओं का एक भ्रमण आयोजित किया। इस अभियान को आचार संहिता के पहले शुरू किया था और तब से अब तक युवा जागेश्वर के देवदार के जंगलों को बचाने के लिए लोगों को जागरुक करने के साथ ही सरकार से इस जनविरोधी फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। रविवार को युवाओं ने जागेश्वर जाकर वहां के लोगों से बातचीत भी की। युवाओं ने कहा कि सरकार ने अभी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए लगभग 1000 पेड़ काटने के फैसले को निरस्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के विरोध के चलते इस आदेश पर समीक्षा की बात की है जबकि इस फैसले को तुरंत रद्द करना चाहिए और भविष्य में ऐसे फैसले लेने से बचना चाहिए। इंडियन यूथ फेडरेशन की राष्ट्रीय संयोजक भारती पांडे ने कहा कि चिपको, हेलंग जैसे अनेक पर्यावरण से जुड़े आंदोलन राज्य में सफल हुए हैं और लोगों ने अपने जंगलों को बचाया भी है अतः जागेश्वर को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस मौक़े पर इंडियन यूथ फेडरेशन की टीम से दीपांशु पांडे और खुशी कनवाल ने अपने विचार रखे। इस दौरान नाज़िम अली, ममता, वसीम, ममता, विद्या कनवाल, नीलम, वैष्णवी, रुद्र अमित सिंह, निकिता, हिमांशु, धीरज, मयंक समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जाखनदेवी मोटरमार्ग की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से की वार्ता
Next: अंतरिक्ष में श्रीमद्भगवद्गीता ले जा चुकीं सुनीता विलियम्स अब क्या ले जा रहीं अपने साथ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.