Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूली बच्चों से रेता बजरी उठवाने पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य निलंबित
  • देहरादून

स्कूली बच्चों से रेता बजरी उठवाने पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य निलंबित

AltnewsUttarakhand 06/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला, देहरादून में छात्रों से बजरी, रेता, मिट्टी ढुलाई कराने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रचारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।  दरअसल 06 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित वीडियो जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला, देहरादून में अध्ययनरत छात्रों से बजरी/मिट्टी उठवाने सम्बन्धी कार्य करते हुए दिखायी दे रहे हैं। छोटे बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में रखे गए रेत को तसले की सहायता से रेत को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि बच्चे स्कूल गणवेश में रेत उठाने का कार्य कर रहे है तथा बच्चों के पास बेल्चा, फावड़ा तथा तसला है। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारी रायपुर को जांच के निर्देश दिए। उप शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में छात्रों से बाल श्रम कराए जाने की पुष्टि की गयी। उप शिक्षा अधिकारी, रायपुर द्वारा छात्रों से बाल श्रम कराये जाने की पुष्टि होने के फलस्वरूप जिला शिक्षा अधिकारी, प्रा.शि., देहरादून द्वारा विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका को प्रथम दृष्टया तत्काल सेवाओं से निलंबित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर में सम्बद्ध कर दिया गया है। विद्यालय में कार्यरत अन्य शिक्षिकाओं से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसके उपरांत दोषी पाये जाने पर अन्य शिक्षिकाओं के विरुद्ध भी कर्मचारी आचरण नियमावली में उल्लेखित प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने किया जलवायु लचीलापन व जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Next: उत्तराखंड में सात अक्तूबर को मनाया जाएगा गढ़ भोज दिवस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.