Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • स्कूलों को हर हाल में गठित करनी होगी अध्यापक-अभिभावक एसोसिएशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्कूलों को हर हाल में गठित करनी होगी अध्यापक-अभिभावक एसोसिएशन

AltnewsUttarakhand 05/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  स्कूलों में शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन के गठन हर हाल में करना होगा। इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। उन्हें तय शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में एसोसिएशन का गठन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। कोटद्वार के काशीरामपुर मल्ला निवासी अवनीश अग्निहोत्री की अपील पर सुनवाई करते हुए सूचना आयोग ने शिक्षा सचिव और निदेशक माध्यमिक शिक्षा को पत्र जारी किया था, जिसमें शिक्षा विभाग को स्कूलों में शिक्षक अभिभावक समिति का गठन सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों को शिक्षक अभिभावक संघ गठन की नियमावली से अवगत कराने के आदेश दिए गए थे। निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ.मुकुल कुमार सती ने सूचना आयोग के पत्र का हवाला देकर सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह सभी स्कूलों में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार करें। उन्होंने स्कूलों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा नियमावली-2006 के प्रावधानों के तहत एसोसिएशन के गठन की प्रक्रिया करने के लिए कहा है। डॉ.सती ने कहा कि शैक्षिक कैलेंडर में इसका उल्लेख किया जाता है और स्कूलों को इसके अनुसार ही अनिवार्य रूप से शिक्षक अभिभावक संघ का गठन करना होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 06 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.