Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई
  • अल्मोड़ा

सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

AltnewsUttarakhand 31/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को ससम्मान भावभीनी विदाई दी। गुरुवार को देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, अपर उपनिरीक्षक अभिसूचना गिरीश चन्द्र सिंह नयाल को सेवानिवृत्ति तथा अपर उपनिरीक्षक अशोक कुमार व अपर उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया गया। एसएसपी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गई और सेवानिवृत्त जीवन में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व स्वंय को व्यस्त रखते हुए अपने परिवार को समय देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त उनको फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह का मंच संचालन अपर उपनिरीक्षक दामोदर कापड़ी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र कुंवर, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के सैनिक वापस लौटे, अपने-अपने सीमा क्षेत्रों में कर सकेंगे गश्त
Next: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.