Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेवानिवृत्त अधिकारी से 23 लाख रुपये की साइबर ठगी
  • देहरादून

सेवानिवृत्त अधिकारी से 23 लाख रुपये की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी से निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने 23 लाख रुपये ठग लिए। कभी सोने में तो कभी क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर उनसे रकम ली गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार, योगेंद्र निवासी सहस्त्रधारा ने तहरीर दी कि उन्होंने फरवरी में ऑनलाइन निवेश को लेकर ऑनलाइन सर्च किया था। यहां उन्हें एक इंग्लैंड की कंपनी की जानकारी मिली। जो विभिन्न माध्यम से निवेश करवाती थी। उनकी अनुराग मिश्रा नाम के व्यक्ति से बात हुई। उसने शुरुआत में 21 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। धनराशि सात फरवरी को माधुरी देवी के अकाउंट में जमा की गई। इसके बाद उन्हें राहुल महाजन और कृष्णा पटेल नाम की महिला ने निवेश करने के लिए कहा। उन्होंने 11 लाख रुपये बताए गए अकाउंट नंबरों में ट्रांसफर कर दिए। कंपनी के खाते में उनका प्रॉफिट 95 हजार डॉलर दर्शाया जा रहा था। उन्हें बताया गया था कि जितने रुपये वो निवेश करेंगे कंपनी भी उनके नाम पर उतनी ही धनराशि निवेश करेगी। यानी उनका निवेश दो गुना होगा। इसके बाद उनसे 12 लाख रुपये क्रिफ्टो करेंसी में इन्वेस्ट करवाए गए। योगेंद्र ने जमा रकम निकालने के लिए कहा तो उन्हें वरकले बैंक इंग्लैंड के कागज भेजे गए। बताया गया कि रुपये उनके खाते में तभी ट्रांसफर होंगे, जब 16 लाख रुपये फीस जमा होगी। शक होने पर योगेंद्र ने बैंक की मुंबई स्थित की शाखा से संपर्क किया। शाखा के कर्मचारियों ने संबंधित दस्तावेजों को फर्जी बताया। पुलिस ने अनुराग, राहुल और कृष्णा निवासी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में सेब का समर्थन मूल्य 51 रुपये किलो तक तय किया
Next: मुख्यमंत्री ने की जी.एस.टी. की नई दरों और स्वदेशी अभियान पर जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.