Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी को लेकर ऑनलाइन वेबसाइटों के चक्कर में फंस रहे युवा
  • देहरादून

शादी को लेकर ऑनलाइन वेबसाइटों के चक्कर में फंस रहे युवा

AltnewsUttarakhand 21/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

शादी डॉट कॉम पर संपर्क के बाद महिला से दोस्ती करना पड़ा महंगा

देहरादून(आरएनएस)। आज के डिजिटल दौर में यह खबर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। शादी के चक्कर में अक्सर युवा ऑनलाइन वेबसाइटों के चक्कर में फंसते है। ऐसे में कई बार उनकी जिंदगी में  बहार आने से पहले तूफान आ जाता है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले में सामने आया हैं जहां कनखल निवासी एक युवक को शादी डॉट कॉम पर संपर्क के बाद एक महिला से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। महिला ने उसे देहरादून बुलाया और एक होटल में ले जाकर अश्लील हरकतें की। इसके बाद महिला और उसका साथी दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर युवक से 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दोनों ने एक रेस्टोरेंट में पी बीयर:   पुलिस के अनुसार हरिद्वार जिले कनखल की गायत्री लोक कालोनी निवासी विकास गुप्ता ने कुछ दिन पहले शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद विगत छह जुलाई को उसके पास निशा नाम से एक युवती की काल आई। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होने लगी। विकास ने बताया कि 12 जुलाई को निशा ने उसे देहरादून आइएसबीटी पर मिलने बुलाया। निशा अपनी कार से आई थी, इसलिए विकास ने अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर दी। दोनों ने रास्ते में एक रेस्टोरेंट में बीयर पी और खाना खाया। इसके बाद शाम छह बजे दोनों मसूरी कैंपटीफाल रोड स्थित एक होटल पहुंचे और वहां आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कापी देकर कमरा लिया।
नशे की हालत में करने लगी अश्लील हरकतें:   विकास का आरोप है कि होटल पहुंचते ही निशा ने दोबारा बियर मंगाई और नशे की हालत में अश्लील हरकतें करने लगी। जब उसने इसका विरोध किया तो धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगा तो दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवा देगी। युवती उससे रूपये की मांग करने लगी। डर के चलते उसने 20 हजार रुपये दे दिए। रात करीब डेढ़ बजे विकास उसे आइएसबीटी पार्किंग पर छोड़कर चला आया।
आरोप है कि इसके बाद निशा और उसके एक साथी प्रशांत के फोन आ रहे हैं। दोनों वाट्सएप और फोन काल के जरिये 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रकम न मिलने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। इंस्पेक्टर कनखल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धामी सरकार का अल्टीमेटम : मरीजों की जिंदगी से नहीं होगा खिलवाड़, रैफर प्रक्रिया होगी जवाबदेह
Next: 125 दिन वेंटिलेटर पर रहकर नवजात स्वस्थ होकर घर पहुंचा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.