Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शाही स्नान की जगह अमृत स्नान नाम दिया जाए : अग्रवाल
  • देहरादून

शाही स्नान की जगह अमृत स्नान नाम दिया जाए : अग्रवाल

AltnewsUttarakhand 03/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर बुलाई गई सीएम पुष्कर सिंह धामी की बैठक में अपने सुझाव रखे, जिसमें उन्होंने शाही स्नान को अमृत स्नान का नाम देने सहित सड़कों को बनाने और अन्य निर्माण कार्य कराने का सुझाव रखा। पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि देहरादून स्थित सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुंभ को लेकर बैठक बुलाई थी। जिसमें उन्होंने शिरकत की। उन्होंने सुझाव दिया कि शाही स्नान की जगह अमृतस्नान नाम दिया जाए। जब जल बंदी कम हो तो स्थानीय व्यापारियों को भरोसे में लेकर समन्वय किया जाए। बारिश के बाद सर्वप्रथम मुख्य मार्गों को सुधारा जाए। चंद्रभागा और गौरीशंकर मंदिर स्टर्डिया कॉलोनी गली नंबर तीन के समीप पुल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अस्थापथ और गंगा घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाया जाए। नेपाली फार्म से ठाकुरपुर, खदरी, श्यामपुर होते हुए लक्कड़घाट मार्ग पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में बनाया जाए। कहा कि पशुलोक, कृष्णा नगर में रोड बनाई जाए। श्यामपुर पुलिस चौकी के बगल से नटराज जाने वाला मार्ग दुरुस्त किया जाए। हरिपुरकलां में अधिकांश आश्रम हैं, ऐसे में वहां श्रद्धालुओं की आमद ज्यादा होगी। इसलिए वहां रोड बनाई जाए। रेलवे से ट्रैक किनारे बसी बस्तियों के समीप ट्रैक के दोनों ओर रेलिंग लगाई जाएं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे : कांग्रेस
Next: सभी जनपदों में खोले जाएंगे वृद्ध आश्रम :  मुख्यमंत्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.