Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पैसे कमाने के लालच में शराब की दुकान का सेल्समैन कर रहा था शराब की तस्करी
  • अल्मोड़ा

पैसे कमाने के लालच में शराब की दुकान का सेल्समैन कर रहा था शराब की तस्करी

AltnewsUttarakhand 13/01/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराये जाने व अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रानीखेत तपेश कुमार चंद के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में आज प्रभारी चौकी मांसी उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती द्वारा रा0इ0का0 मासी से लगभग 200 मीटर आगे जालली की तरफ चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK01B 5563 के चालक बृजलाल वर्मा (उम्र 48 वर्ष) पुत्र आनन्द लाल वर्मा निवासी ग्राम भटोली कन्होणी पोस्ट मासी थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से राज्य सरकार/ प्रशासन के द्वारा कोविड महामारी की रोकथाम के दृष्टिगत लगाये गये कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने व वाहन में विभिन्न ब्रांड की 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कीमत करीब 62000.00 रु0 परिवहन करने पर चालक को मौके पर गिरफ्तार कर थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम, आपदा प्रबन्धन अधिनियम, महामारी अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया गया कि वह मासी क्षेत्र के शराब के ठेके में सैल्समैन के तौर पर कार्य करता है परन्तु ठेके के मालिक राजीव गुरुरानी के द्वारा पिछले कुछ समय से अधिभार ना भरने के कारण शराब की कमी हो गयी थी तथा मालिक के द्वारा सिर्फ बीयर ही मंगाई जा रही थी जिसकी खपत कम है जिस कारण पैसे कमाने के लालच में उक्त व्यक्ति द्वारा जालली बाजार के ठेके से शराब खरीद कर मुनाफे में बेचने के उद्धेश्य से मासी बाजार में अपनी दुकान में लाया जा रहा था।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
1- उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती (चौकी प्रभारी मासी)
2- आरक्षी लक्ष्मण कुमार
3- आरक्षी महेश पंचपाल
4- आरक्षी नवीन गिरी

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 248 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही
Next: अल्मोड़ा में कोरोना विस्फोट, 102 नए मामले आए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.