Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • भाजयुमो प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कराएगा खेल महाकुंभ
  • नैनीताल

भाजयुमो प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कराएगा खेल महाकुंभ

AltnewsUttarakhand 09/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि एशियन गेम्स में भारत की शानदार सफलता ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इसे सरकार की प्रभावी खेल नीति का परिणाम करार देते हुए कहा, इस सफलता से प्रेरित होकर भाजयुमो ने पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर खेल महाकुंभ का आयोजन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के युवाओं को राष्ट्र स्तर पर पहचान दिलाने के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतारना भी इसका मकसद है। भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता में शशांक रावत ने कहा कि 10 साल में एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या लगातार बढ़ी है। भाजयुमो की ओर से कराए जाने वाले खेल महाकुंभ में क्रिकेट, खोखो, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। जिलों में विधानसभाओं की भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं कराईं जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके बाद मंडल और बाद में राज्य स्तर पर भी खेल महाकुंभ का आयोजन करने की योजना है। नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के संकल्प को जमीन पर उतारने के इस प्रयास में युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता शत-प्रतिशत योगदान देंगे। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला, प्रदेश मंत्री विपिन पांडेय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव जोशी, कुमाऊं सह संयोजक हिमांशु मिश्रा, मनोज रावत, उदित चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संस्कृति के संरक्षण के लिए गीत-संगीत बेहतर माध्यम: अग्रवाल
Next: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.