Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शौचालय में बेहतर व्यवस्था न होने पर ईओ नाराज
  • देहरादून

शौचालय में बेहतर व्यवस्था न होने पर ईओ नाराज

AltnewsUttarakhand 11/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  नगर पालिका मुनिकीरेती में नवनियुक्त ईओ अंकिता जोशी ने शुक्रवार को पूर्णानंद घाट स्थित शौचालय का निरीक्षण किया। शौचालय में बेहतर साफ सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदाई संस्था को तत्काल कारण बताओ नोटिस भेजने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में अधिशासी अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद ईओ अंकिता जोशी एक्शन मोड में आ गई है। इसके तहत शुक्रवार को उन्होंने निकाय क्षेत्रान्तर्गत डोर टू डोर डस्टबीन वितरण कार्यक्रम का शीशम झाड़ी में विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने निकाय के एमआरएफ सेंटरों में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्थाओं और गंगा घाटों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा घाटों में लगे चेंजिंग रूमों में स्वच्छता संदेश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मधुबन आश्रम के समीप हाइटेक स्मार्ट टॉयलेट और पूर्णानंद घाट के समीप टॉयलेट में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। टॉयलेट में दुर्गंध आने और बेहतर सफाई व्यवस्था ना होने, सेनेट्री नैपकिन वेंडिग मशीन बंद होने एवं शिकायत रजिस्टर ना होने पर नारजगी जताई और टॉयलेट का संचालन कर रही संस्था को तत्काल कारण बताओ नोटिस भेजा। मौके पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फिल्म निर्माण से रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने का हो रहा प्रयास: प्रेमचंद
Next: पुरोला अस्पताल में सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं हुआ पदों का सृजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.