Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फिल्म निर्माण से रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने का हो रहा प्रयास: प्रेमचंद
  • देहरादून

फिल्म निर्माण से रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने का हो रहा प्रयास: प्रेमचंद

AltnewsUttarakhand 11/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  बॉलीवुड फिल्म पास्ट टेंस के कलाकारों ने शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने तीर्थनगरी में चल रही फिल्म शूटिंग संबंधित जानकारियां मंत्री को दी। प्रदेश सरकार फ़िल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोजगार की नयी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही राज्य के पर्यटन को भी प्रोत्साहित कर रही है। शुक्रवार को बॉलीवुड फ़िल्म डायरेक्टर व अभिनेता अनंत महादेवन, प्रोड्यूसर अनूप पोद्दार, अभिनेता आदित्य रावल, अभिनेत्री तनीषा चटर्जी, ऐश्वर्य मेसराम कोयल घाटी पहुंचे। वहां उन्होंने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की। अभिनेता आदित्य रावल ने कहा कि तीर्थंनगरी में इन दिनों अनंत नारायण महादेवन निर्देशित बॉलीवुड फ़िल्म पास्ट टेंस की शूटिंग चल रही है। इस फ़िल्म के मुख्य किरदारों में परेश रावल, आदित्य रावल, आदिल हुसैन, शरीब हाशमी, तनिष्ठा चटर्जी, गगन देव रीआर, स्मिता ताम्बे, सतीश शर्मा और शरद्धा भट्ट अभिनय कर रहें हैं। यह फ़िल्म एक सोशल फैमिली ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें अधिक से अधिक से सपोर्ट क्रू स्थानीय स्तर से लिये लिया गया है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पारित नई फ़िल्म नीति में फ़िल्मों के लिए पहले अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है। ओटीटी प्लेटफ़ार्म पर रिलीज फिल्मों और वेब सीरीज को भी अनुदान के लिए सम्मिलित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सरकार फ़िल्म निर्माण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है। नयी पारित फिल्म पालिसी में उत्तराखंड के अनछुए शूटिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने का भी प्रावधान है। उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद पर्यटन विभाग के सहयोग से नये शूटिंग डेस्टिनेशंस को भी लगातार चिन्हित करने का कार्य कर रही है। ताकि राज्य में नये शूटिंग डेस्टिनेशंस को बढ़ावा मिले, और फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सके। मौके पर शशि प्रभा अग्रवाल, डॉ. अर्श अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, कपिल सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साहबनगर में गुलदार की धमक से दहशत
Next: शौचालय में बेहतर व्यवस्था न होने पर ईओ नाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.