Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा में त्रिस्तरीय कैडर पर शिक्षकों से रायशुमारी को करेगा विभाग
  • देहरादून

शिक्षा में त्रिस्तरीय कैडर पर शिक्षकों से रायशुमारी को करेगा विभाग

AltnewsUttarakhand 09/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  शिक्षा विभाग त्रिस्तरीय कैडर निर्धारण में शिक्षकों से भी रायशुमारी करेगा। शिक्षकों के सुझावों को ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा। इसके माध्यम और बेसिक निदेशक के साथ ही दोनों मंडलों के निदेशक शिक्षक संगठनों के साथ बैठक करेंगे। 20 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की अध्यक्षता में अफसरों संग प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में यह आश्वासन दिया गया। संघ के साथ सचिवालय में हुई बैठक में त्रिस्तरीय कैडर में शिक्षकों के सुझाव के अलावा प्राइमरी शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जनपद में अंतरजनपदीय स्थानांतरण का लाभ दिए जाने की मांग रखी। समग्र शिक्षा में तैनात शिक्षकों का आहरण वितरण अधिकारी उप शिक्षा अधिकारी को नियुक्त करने, प्राइमरी शिक्षा में वरिष्ठ प्रधानाध्यापक का पद उच्चीकृत कर तीसरी पदोन्नति का लाभ देने के साथ ही बेसिक शिक्षा खेलकूद प्रतियोगिता के लिए संकुल, ब्लॉक, जनपद और प्रदेश स्तर पर धनराशि बढ़ोतरी को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिला है।
इसके लिए प्राइमरी शिक्षा निदेशक से प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में हाईकोर्ट की रोक के बावजूद सेवानिवृत्त शिक्षकों से वेतनमान 17140 के मामले में वसूली पर शिक्षा सचिव ने चिंता जताई। बैठक में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, अपर सचिव एमएस सेमवाल, अनुभाग अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, प्राइमरी शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल, प्रशासनिक अधिकारी अनूप दुबे, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, महामंत्री जगवीर खरोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चौहान, संयुक्त मंत्री सुरेश प्रसाद भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के कर्मचारियों का आंदोलन जारी, काली पट्टी बांधकर किया विरोध
Next: उत्तराखंड में कांग्रेस अग्निवीर योजना के खिलाफ तेज करेगी अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.