Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शटलर आदित्य ने थाईलैंड में जीता गोल्ड
  • देहरादून

शटलर आदित्य ने थाईलैंड में जीता गोल्ड

AltnewsUttarakhand 17/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) बैडमिंटन एकादमी के शटलर आदित्य सिंह नेगी ने हाल में थाईलैंड में आयोजित बैट योनेक्स पथुमथानी जूनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अंडर-13 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। आदित्य ने फाइनल में मलेशिया के शी हॉंग चैम को दो सीधे सेट में 21-17 और 22-20 से पराजित कर दिया। आदित्य की इस जीत पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने आदित्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आदित्य ने स्कूल ही नहीं बल्कि उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आदित्य भविष्य में देश के लिए कई मेडल जीतेगा। बैट योनेक्स पथुमथानी जूनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिता 9 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक थाइलैंड के पथुमथानी में आयोजित की गयी थी। इस प्रतियोगिता में एसबीपीएस के सातवीं कक्षा के छात्र आदित्य सिंह नेगी ने अंडर-13 में भाग लिया। कोच ओम सिमल्टी के अनुसार आदित्य ने शानदार खेल दिखाया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आदित्य ने मलेशियाई खिलाड़ी को पहले सेट में 21-17 से पराजित कर दिया लेकिन दूसरे सेट में मलेशियाई खिलाड़ी ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन आदित्य ने अपने खेल से यह सेट भी 22-20 से जीत लिया।
आदित्य नेगी की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल समेत समस्त स्टाफ और खिलाड़ियों ने आदित्य को शुभकामनाएं दी हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में पीटीए शिक्षकों की कीमत पर भर्ती किए जाएंगे नेपाली टीचर: गोदियाल
Next: चौखुटिया में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने लगाया जनता दरबार, 87 शिकायतें हुई प्राप्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.