Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में पीटीए शिक्षकों की कीमत पर भर्ती किए जाएंगे नेपाली टीचर: गोदियाल
  • देहरादून

उत्तराखंड में पीटीए शिक्षकों की कीमत पर भर्ती किए जाएंगे नेपाली टीचर: गोदियाल

AltnewsUttarakhand 16/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गादियाल ने कहा कि धामी सरकार प्रदेश में पीटीए शिक्षकों के पद समाप्त कर अब नेपाली शिक्षकों को भर्ती करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बात उस वक्त सामने आई है, जब उत्तराखंड में शीघ्र ही राष्ट्रीय खेल होने जा रहे हैं। उन्होंने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।
सोमवार को मीडिया को जारी एक बयान में गोदियाल ने कहा कि जिन भाषाओं को सीखकर बच्चे भविष्य में कोई रोजगार पा सकें या उनके जीवन में कोई काम आए, ऐसी भाषाओं को आमतौर पर बच्चों को पढ़ाया जाता है, लेकिन नेपाली भाषा सीखकर बच्चे किस प्रकार का रोजगार पाएंगे, यह सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य ही है कि अब उत्तराखंड में पीटीए शिक्षकों की कीमत पर नेपाली शिक्षक भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने सरकार से इस विषय में पुनर्विचार किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नेपाली भाषा के शिक्षकों की नहीं पीटीए शिक्षकों की जरूरत है। ताकि स्कूलों से ही भविष्य के बड़े खिलाड़ी तैयार किए जा सकें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिक्योरिटी जमा करने पर भी नहीं मिला ट्यूबवैल का बिजली कनेक्शन
Next: शटलर आदित्य ने थाईलैंड में जीता गोल्ड

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.