Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बी.पी.एल. राशन कार्डों का हो सत्यापन, राशन कार्ड के नाम पर भय का माहौल ना हो
  • अल्मोड़ा

बी.पी.एल. राशन कार्डों का हो सत्यापन, राशन कार्ड के नाम पर भय का माहौल ना हो

AltnewsUttarakhand 10/06/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राशन कार्ड सत्यापन प्रकरण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने अपने साथी रेहड़ी पटरी फड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन चन्द्र आर्य के साथ जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पांण्डे से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। संजय पांडे ने कहा कि इन दिनों सम्पूर्ण प्रदेश में राशन कार्ड सत्यापन प्रकरण चल रहा है। कई लोगों ने अपने राशन कार्ड सरेन्डर कर दिये है जबकि कई लोगों ने नहीं किये हैं। सत्यापन के सम्बन्ध में सबसे पहले बी.पी.एल. राशन कार्डों का सर्वे कराया जाय। वर्षों पहले जो गरीब बताये गये थे वे आज भी गरीब ही हैं कई वर्षों से इसमें सर्वे नहीं हुआ है। वर्तमान में कई लोग राशन नहीं ले रहे हैं फिर भी उनके राशन कार्ड बने हैं अत: विभागीय अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन जरूरी है। इस प्रकरण में आम जनता में भय का वातावरण ना बनाया जाय। उन्होंने सरकार द्वारा सरेंडर नीति का समर्थन किया पर साथ ही यह भी कहा कि किसी भी नए नियम को लागू करने से पहले लोगों में जन जागृति लाना बहुत जरूरी है, इसके लिए नुक्कड़ नाटकों व अन्य समाचार पत्रों का सहारा लिया जा सकता है। साथ ही यह भी कहा आय प्रमाण पत्र की जांच भी होनी चाहिये क्योंकि अक्सर देखा गया है कि राजस्व विभाग के कर्मचारी बैगर किसी छानबीन के आय प्रमाण पत्र जारी कर देते हैं, इसके लिये जिला पूर्ति अधिकारी को राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जांच के उपरांत ही आय प्रमाण पत्र जारी होने चाहिए जिससे गड़बड़ी की आशंका न के बराबर होगी, इस पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उक्त सभी समस्याओं के उचित समाधान की बात कही गई, इस पर संजय पांडे ने अपने साथी नवीन चन्द्र आर्य के साथ जिलापूर्ति अधिकारी का पूरे नगर की ओर से आभार व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्यूटी में तैनात आइटीबीपी के जवान ने अस्पताल में भर्ती एक मरीज को रक्त देकर निभाया मानवता का धर्म
Next: सड़क किनारे खड़ी कार में 4 पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.