Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोने का व्यापार शुरू करने का झांसा देकर महिला से 40 लाख रुपये की साइबर ठगी
  • देहरादून

सोने का व्यापार शुरू करने का झांसा देकर महिला से 40 लाख रुपये की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 24/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने महिला साइबर ठग को चंडीगढ़ से गिरफ्तार

देहरादून(आरएनएस)।   सोने का व्यापार शुरू करने का झांसा देकर दून की महिला से 40 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाली महिला साइबर ठग को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरोह से जुड़ी एक अन्य महिला को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपित महिला के पास से घटना में इस्तेमाल चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, एक आधार कार्ड व तीन डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि देहरादून निवासी एक महिला ने मई 2025 में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वाट्सएप पर अमेरिका के नंबर से काल कर एक महिला ने खुद को सरकारी एजेंसी की अधिकारी बताया। वाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से विश्वास जीतकर सोने का व्यापार शुरू करने के लिए कच्चे माल के नाम पर उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन में 40 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पूरे अपराध में अंतरराष्ट्रीय वाट्सएप नंबर, फर्जी पहचान और तकनीकी माध्यमों का उपयोग किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना निरीक्षक आशीष गुसांई के सिपुर्द की गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बैंक खातों, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व वाट्सएप से जानकारी जुटाते हुए चरणजीत कौर निवासी जीटीबी नगर, खरड़, जिला एसएएस नगर (मोहाली), पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने अमेरिका के नंबर से काल कर खुद को सरकारी एजेंसी की अधिकारी बताया। उसने वाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से विश्वास जीतकर पीड़ित को सोने का व्यापार शुरू करने के लिए कच्चा माल खरीदने के नाम पर बार-बार धनराशि स्थानांतरित करवाई। पीड़ित को इस बात का आभास भी नहीं हुआ कि वह एक सुनियोजित साइबर ठगी का शिकार बन रही है।
एसएसपी ने बताया कि साइबर ठग ने जिन बैंक खातों का प्रयोग किया, उसमें मात्र एक-दो माह में ही लाखों रुपये का लेन-देन प्रकाश में आया है। आरोपित महिला गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेडक्रॉस सोसाइटी ने की भवन निर्माण के लिए भूमि की मांग
Next: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम ओडिशा रवाना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.