Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने पदभार किया ग्रहण
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने पदभार किया ग्रहण

AltnewsUttarakhand 22/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के नये कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होकर उन्होंने अपनी प्राथमिकता के तौर पर सप्तऋषि मॉडल का दृष्टिकोण स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को शोध, शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। कुलपति ने यहां एसएसजे परिसर अल्मोड़ा पहुंचकर सर्वप्रथम स्व. सोबन सिंह जीना की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उनके स्वागत में संगीत की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद वह विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां निवर्तमान कुलपति प्रो. जगत सिंह​ बिष्ट समेत विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इसके बाद मंत्रोच्चार व पूजा के साथ उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात पत्रकारों से मुखातिब होकर सप्तऋषि मॉडल के बारे में बताते हुए कुलपति प्रो. बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय को अग्रणी बनाने के प्रयास होंगे। इस मौके पर निर्वतमान कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, कुलसचिव डाॅ. भाष्कर चौधरी, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. मुकेश सामंत, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

पत्रकारों में रही नाराजगी
कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने पर पत्रकारों के साथ बैठक के लिए विवि मीडिया प्रतिनिधि द्वारा पूर्वाह्न 10:45 का समय दिया गया था, लेकिन पौन घंटा बीत जाने पर भी कुलपति नहीं पहुंचे। जिसके बाद पत्रकार नाराज होकर चले गए। वहीं फिर अपराह्न साढ़े बारह बजे बाद पत्रकारों को पत्रकार वार्ता हेतु बुलाया गया, जिसमें काफी पत्रकारों ने नाराजगी के चलते शिरकत नहीं की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जनता के हितों की अनदेखी पर चुप्पी साधना स्वीकार्य नहीं, जनहित में जारी रहेगा संघर्ष-मदन बिष्ट
Next: कृषि विभाग में गड़बड़ी को लेकर कार्यालय घेरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.