Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विवि के शिक्षा संकाय की हेड ऑफ डिपार्टमेंट बनीं प्रोफेसर मनराल
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विवि के शिक्षा संकाय की हेड ऑफ डिपार्टमेंट बनीं प्रोफेसर मनराल

AltnewsUttarakhand 13/01/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष के तौर पर वरिष्ठ शिक्षाविद प्रोo भीमा मनराल की ताजपोशी हो गयी है। गुरुवार को प्रोo मनराल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इधर विवि से जुड़े तमाम प्राध्यापकों एवं शिक्षा जगत के प्राध्यापकों ने प्रोo मनराल को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब है कि प्रोo भीमा मनराल विगत 3 दशकों से शिक्षा जगत जुड़ी हैं। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र उनके द्वारा तमाम उल्लेखनीय कार्य किये गए हैं।
वृहस्पतिवार को विवि संकाय अध्यक्ष व विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रोo मनराल ने कहा कि शिक्षा जगत के बदलते आयामों को देखते हुए विशेष रूप से अध्यापक शिक्षा में नवाचारी, तकनीकों को अध्यापक शिक्षा एवं विद्यार्थियों के बीच बढ़ावा देने पर उनका विशेष जोर होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा में अनुसंधान एवं नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय एवं संकाय में कार्य किए जाएंगे। इस दौरान प्रोo भीमा मनराल ने विभागीय बैठक में आगामी वर्षो की कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा भी की। जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न विश्वविद्यालय के साथ शैक्षिक उन्नयन पर मंथन किया। बैठक में प्रोo बीआर ढोडियाल, डॉ भास्कर चौधरी, डॉ ममता असवाल, डॉ ममता कांडपाल, पूजा, अंकिता, मनोज कुमार, डॉ देवेंद्र चम्याल, सरिता जोशी, डॉ संदीप पांडे आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में कोरोना विस्फोट, 102 नए मामले आए
Next: विधानसभा निर्वाचन में किसी भी प्रकार की हो शिकायत तो करें ये काम, 100 मिनट में होगा समाधान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.