Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी आवास में होली की धूम, हर्षोल्लास से मनाया गया रंगों का उत्सव
  • अल्मोड़ा

एसएसपी आवास में होली की धूम, हर्षोल्लास से मनाया गया रंगों का उत्सव

AltnewsUttarakhand 15/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके साथ होली खेली। उन्होंने सभी जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ता के साथ ड्यूटी निभाते हुए होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए बधाई दी। पुलिस कप्तान एसएसपी देवेंद्र पींचा, जवानों के साथ जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दिवेश शाशनी के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने जिलाधिकारी और सीडीओ को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी और सीडीओ ने भी एसएसपी अल्मोड़ा और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गुलाल लगाकर बधाई दी। होली के गीतों पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने जवानों संग ताल मिलाई और सभी ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ रंगों का पर्व मनाया गया। इस दौरान सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पांडे, निरीक्षक मदन मोहन जोशी, पीआरओ सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता सेनानी हीरा बल्लभ तिवारी को अर्पित की श्रद्धांजलि
Next: सहसपुर पंचायत का कूड़ा आसन नदी को कर रहा प्रदूषित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.