Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने निकाली तिरंगा रैली
  • अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने निकाली तिरंगा रैली

AltnewsUttarakhand 14/08/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा की अगुवाई में 14 अगस्त को अल्मोड़ा पुलिस आजादी का अमृत महोत्सव देश की “75 वी स्वतंत्रता वर्षगांठ” पर हाथों में भारत की आन बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को लेकर तिरंगा रैली आहूत की गई। तिरंगा रैली एसएसपी कार्यालय से शुरु होकर मालरोड, चौघानपाटा, शिखर तिराहा, जाखन देवी, लक्ष्मेश्वर, धार की तूनी, रानीधारा, एलआरसाह रोड से होते हुए लाला बाजार, चौक बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार, होते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में समाप्त हुई।

एसएसपी अल्मोड़ा ने स्वयं हाथों में तिरंगा लिए उत्साह और जोश के साथ लगभग 09 किमी0 लम्बी पैदल तिरंगा रैली का नेतृत्व किया, स्वयं देशभक्ति के नारे व गाने गाकर रैली में सम्मिलित पुलिस बल व रैली को देखने वाले लोगों को भी देशभक्ति के रंग में रंग दिया, वन्देमातरम् के नारे लगाकर रैली में सम्मिलित पुलिस बल के उत्साह को कम नही होने दिया।
सभी लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
तिरंगा रैली मे सम्मिलित सभी पुलिस कर्मियों द्वारा उत्साह के साथ रैली में भाग लिया, जोश के साथ देशभक्ति के गाने व नारे लगाकर रैली को देखने वाले लोगो को भी जोश से भर दिया। तिरंगा रैली को देखने वाले सम्मानित जन द्वारा अल्मोड़ा पुलिस द्वारा निकाली गई, तिरंगा यात्रा की प्रशंसा की गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चौखुटिया बाजार में दुकान में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
Next: स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रभातफेरी का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.