Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पुलिस फोर्स का चौकस होना बेहद आवश्यक :  एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल
  • हरिद्वार

पुलिस फोर्स का चौकस होना बेहद आवश्यक :  एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल

AltnewsUttarakhand 20/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अपराध नियत्रंण को लेकर कड़े तेवर दिखाए उन्होंने अपराध समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को खरी खरी कही। कहा कि अपराध नियंत्रण में फिसड्डी थानेदार और चौकी प्रभारियों पर गाज गिरनी तय है। कहा कि पुलिस फोर्स का चौकस होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बेहतरीन कार्य करने वाले 22 पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। जिला पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी को संबोधित कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि बालाजी ज्वैलर्स डकैती प्रकरण के मुख्य आरोपी सुभाष कराटे की गिरफ्तारी होना बेहद जरूरी है। लिहाजा जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी करना सुनिश्चित करें। एसएसपी बोले कि किसी भी अपराध के घटित होने पर पुलिस का रिस्पॉस टाइम बेहतर होना चाहिए, जिससे कि अपराधी तुरंत दबोचे जा सकें। उन्होंने संगीन घटनाओं की समीक्षा करने के निर्देश राजपत्रित अधिकारियों को दिए।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर निगाह बनाए रखकर तुरंत एक्शन लेने की बात कही। कहा कि इनामी अपराधियों की धरपकड़ एक रणनीति के तहत होनी चाहिए। किसी मुकदमे के फर्जी होने पर उस पर तुरंत निर्णय लिया जाए। पीड़ित को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होने के साथ ही उसका संतुष्ट होना भी जरूरी है। कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं पर तुरंत एक्शन लिया जाए, जिससे की घटना विकराल रूप न ले सकें। एसएसपी ने युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस को पूरी तरह से बाजार में चौकसी बरतने की बात भी कही। राजमार्ग जाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। गैंगस्टर की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने में हीलाहवाली पर नाराजगी जताई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: डाक विभाग आयोजित कर रहा ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.