Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डाक विभाग आयोजित कर रहा ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता
  • अल्मोड़ा

डाक विभाग आयोजित कर रहा ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता

AltnewsUttarakhand 20/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी डाक विभाग द्वारा ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अधीक्षक डाकघर अल्मोड़ा मण्डल ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय ‘द जॉय ऑफ़ राइटिंग इम्पोर्टेंस ऑफ़ लैटर इन ए डिजिटल ऐज’ है। उन्होंने बताया कि पत्र हिन्दी/अंग्रेजी में लिखे जा सकते हैं जो कि मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखण्ड को सम्बोधित होंगे। पत्र लेखन हेतु दो वर्ग निर्धारित किये गये हैं जिनमें 18 वर्ष की आयु तक अन्तर्देशीय पत्र वर्ग एवं लिफाफा वर्ग एवं 18 वर्ष की आयु से अधिक के लिए अन्तर्देशीय पत्र वर्ग एवं लिफाफा वर्ग है। उन्होंने बताया कि लिफाफा वर्ग में शब्द सीमा 1000 व अन्तर्देशीय पत्र वर्ग में शब्द सीमा 500 शब्द है। प्रतियोगिता में केवल उन्हीं पत्रों को शामिल किया जायेगा जो कि हाथ से लिखे होंगे तथा डाक टिकट लगा लिफाफा अथवा अन्तर्देशीय पत्र ही स्वीकार्य होंगे। उन्होंने बताया कि अन्तर्देशीय पत्र व लिफाफे नजदीकी डाकघरों से प्राप्त किये जा सकते हैं। लिफाफे/अन्तर्देशीय पत्र के सबसे ऊपर ‘ढाई आखर’ अवश्य लिखा होना चाहिए तथा प्रेषक का पूरा नाम, पता व मोबाइल नम्बर दर्ज होना चाहिए। उन्होंने बताया कि दिनॉंक 14 दिसम्बर, 2024 तक मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखण्ड के पते पर प्राप्त प्रविष्टियों को ही प्रतियोगिता में सम्मलित किया जायेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस फोर्स का चौकस होना बेहद आवश्यक :  एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल
Next: बिना टैक्स अदा किए ई रिक्शा चलाने वालों पर गिरी गाज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.