Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनता व पर्यटकों को न हो परेशानी उसके लिये उठाएं आवश्यक कदम: एसएसपी देवेन्द्र पींचा
  • अल्मोड़ा

जनता व पर्यटकों को न हो परेशानी उसके लिये उठाएं आवश्यक कदम: एसएसपी देवेन्द्र पींचा

AltnewsUttarakhand 17/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने शुक्रवार को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग आयोजित की व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन लिया। बैठक में एसएसपी ने जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण, लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की। सम्बंधित सर्किल सीओ व थाना प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। न्यायालय में अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए गुणवत्तापूर्ण विवेचना किये जाने हेतु उपस्थित विवेचकों का मार्गदर्शन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लम्बित आनलाईन, ऑफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन व नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली, नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान में जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाकर मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नए कानूनों की जानकारी आमजनमानस तक पहुंचाने के लिए जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार वेरिफिकेशन ड्राईव चलाने, यातायात व्यवस्था सुधारने, साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेने, सीसीटीवी कैमरे लगाने व जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत गस्त एवं पिकेट लगाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने फायर स्टेशन अल्मोड़ा, रानीखेत व समस्त थाना प्रभारियों को जंगलो की आग की घटना पर तत्काल संज्ञान लेकर आग बुझाने में वन विभाग को सहयोग करने व आग लगाने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया। उपनिरीक्षक मदन मोहन जोशी, थानाध्यक्ष भतरौजखान को पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ चुना गया। एसएसपी द्वारा विगत माह अप्रैल में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ सहित 10 अधिकारी, कार्मिकों की कार्यों की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। सड़क दुर्घटना में घायलों को रेस्क्यू करने व उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले गुड समेरिटन को एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इससे पूर्व कर्मचारी सम्मेलन में सर्वप्रथम एसएसपी द्वारा अधिकारियों, कार्मिकों का सम्मेलन लेकर बताई गई समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गोष्ठी में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी बिंदेश्वरी प्रसाद टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, निरीक्षक नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़, निरीक्षक बसन्ती आर्या, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, अग्निशमन अधिकारी महेश चन्द्र, निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता, दलनायक पीएसी, दलनायक एसडीआरएफ सहित जनपद के सभी थाना/ एएनटीएफ एवं समस्त शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस बल को चुस्त-दुरुस्त रखने को साथ में दौड़े एसएसपी पींचा
Next: जिज्ञासा का दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल कैंप के लिए चयन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.