Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र बंद
  • अल्मोड़ा

मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र बंद

AltnewsUttarakhand 12/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर और जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान के तहत शहर के मेडिकल स्टोर्स का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी और बेस अस्पताल के डिप्टी सीएमओ अरविंद पांगती शामिल थे। टीम ने बेस अस्पताल, जिला अस्पताल और कोसी क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायर्ड दवाओं की जांच की और संचालकों के लाइसेंसों का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें एक्सपायरी बॉक्स का नियमानुसार न होना, कैश मेमो का अभिलेख न रखना, सीसीटीवी का अभाव और दवाओं का उचित तरीके से सुरक्षित न होना प्रमुख रहा। कुछ स्थानों पर दवाइयों को मिट्टी में सना पाया गया, जिसे जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना गया। अनियमितता पाए जाने पर सात मेडिकल स्टोर्स को सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए। जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तत्काल प्रभाव से खरीद और बिक्री बंद करवाई गई। निरीक्षण टीम ने सभी मेडिकल स्टोर्स को निर्देश दिया कि वे कैश मेमो का सही रख-रखाव करें, लेबल वाले एक्सपायरी बॉक्स बनाएं, सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराएं और दुकानों में साफ-सफाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध हो सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोमेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: मलिन बस्तियों के सुधार, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यस्थापन के संबंध में बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.