Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वच्छता संकल्प यात्रा के तहत विवेकानंदपुरी में किया संवाद
  • अल्मोड़ा

स्वच्छता संकल्प यात्रा के तहत विवेकानंदपुरी में किया संवाद

AltnewsUttarakhand 27/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की स्वच्छता संकल्प यात्रा जारी है। बुधवार को समिति द्वारा विवेकानंदपुरी वार्ड में स्वच्छता संकल्प यात्रा के तहत लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक किया। बुधवार की यात्रा विवेकानंद कार्नर से एचएनबी स्टेडियम तक गई। सभी लोगों से उनके मोहल्ले में कूड़े के निस्तारण से लेकर आवारा पशुओं की समस्याओं तथा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बात की गई। वहीं यात्रा के तहत मोहल्लों में घर – घर जाकर स्वच्छता के प्रति कर्तव्य और दायित्व पर जनता के साथ संवाद किया गया। यहाँ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। चर्चा में स्थानीय निवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में सुझाव भी दिए। ग्रीनहिल्स संस्था की सचिव डॉ वसुधा पंत ने कहा अल्मोड़ा को सुन्दर बनाने के उद्देश्य से यह यात्रा की जा रही है। यात्रा आगे भी जारी रहेगी और स्थानीय निवासियों से समस्याओं पर संवाद किया जाएगा। डॉ वसुधा ने यात्रा के समस्त सहभागियों एवं संवादकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने अल्मोड़ावासियों से अपील की है कि अल्मोड़ा की स्वच्छ छवि बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करें। इस यात्रा में डा. वसुधा पंत, मंजू पन्त, जीवन वर्मा, डॉ जे सी दुर्गापाल, भूपेंद्र वल्दिया, रोहित पांडे, संजय टम्टा, रवि बिरौड़िया, संजय अधिकारी, रोहित पंत, आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन विभाग के शूटरों ने तीन बच्चों को मारने वाले आदमखोर तेंदुए को मार गिराया
Next: कर्मचारी का फोन हैक कर चार लाख उड़ाए, केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.