Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: स्वच्छता संकल्प यात्रा पहुंची जाखनदेवी, किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: स्वच्छता संकल्प यात्रा पहुंची जाखनदेवी, किया जागरूक

AltnewsUttarakhand 06/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स संस्था की ओर से स्वच्छता संकल्प यात्रा जारी है। शुक्रवार को लक्ष्मेश्वर वार्ड में यात्रा शुरू हुई। यात्रा के तहत जाखन देवी मन्दिर के समीप के मोहल्लों गल्ली, कपिना एवं जाखन देवी में सभी लोगों से उनके मोहल्ले में कूड़े के निस्तारण से लेकर आवारा पशुओं की समस्याओं, नशे की समस्या तथा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बात की गई। वहीं यात्रा के तहत क्षेत्र के मोहल्ले में घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति कर्तव्य और दायित्व पर जनता के साथ संवाद किया गया। यहाँ क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। चर्चा में स्थानीय निवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में सुझाव भी दिए। ग्रीनहिल्स संस्था की सचिव डॉ वसुधा पंत ने कहा कि इस यात्रा का आयोजन 18 नवम्बर से इसी उद्देश्य से किया जा रहा कि वार्ड वार लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और इनके उन्मूलन के लिए उनके पास कोई सुझाव हों तो उन्हें भी रिकॉर्ड किया जा सके ताकि, आने वाले समय में गठित होने वाली नगर निगम बोर्ड को इन समस्याओं और स्थानीय निवासियों द्वारा सुझाए गए उपायों से अवगत कराया जा सके। यात्रा में डा. वसुधा पंत, ज्योति पंत, डॉ जे सी दुर्गापाल, जीवन वर्मा, कृष्ण कुमार, दीपक भंडारी, सागर टम्टा, रोहित पांडे, रोहित पंत आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंगलौर में भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर किया मंथन
Next: किशोरी से दुराचार में युवक पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.