Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अस्पतालों में शीघ्र भरे जाएंगे टेक्नीशियनों व वार्ड ब्वॉय के पद: डॉ धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अस्पतालों में शीघ्र भरे जाएंगे टेक्नीशियनों व वार्ड ब्वॉय के पद: डॉ धन सिंह रावत

AltnewsUttarakhand 16/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अधिकारियों को दिये निर्देश, विभिन्न संवर्गों में कार्मिकों के करें पदोन्नति

कहा, समय पर पूर्ण हो निर्माण कार्य, लायें तेजी

देहरादून। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में डॉ रावत ने राजकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में तकनीकी संवर्ग के अंतर्गत रिक्त पदों को भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। जन्होने कहा कि अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुचारू रूप से संचालन के लिये दक्ष टेक्नीशियन स्टाफ का होना आवश्यक है। इसके लिये अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे, ईसीजी, ऑक्सीजन प्लांट टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं अन्य टेक्नीशियनों की नियुक्ति आई.पी.एच.एस. मानकों के अनुसार की जाए। इसके अलावा विभागीय मंत्री ने वार्ड ब्वाय के 3023 स्वीकृत पद के सापेक्ष 986 पदों को आउटसोर्स से शीघ्र भरने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग अधिकारियों की कमी को दूर करने के लिए प्रतीक्षा सूची से जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को कहा। इसके साथ ही डॉ रावत ने लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन व अन्य स्वास्थ्य कर्मी को हटाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने को अधिकारियों को कहा। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए डॉ रावत ने कहा कि सूबे में स्पेशलिस्ट चिकित्सक कैडर, प्रशासनिक कैडर के अलावा चार धाम यात्रा मार्ग के लिये चिकित्सकों का पृथक से कैडर बनाया जाएगा जिसके निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में विभिन्न संवर्गों के अंतर्गत लंबे समय रिक्त पदों पर कार्मिकों की पदोन्नति के शीघ्र की जाएगी। विभागीय मंत्री ने विभाग में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को तय समय मे पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्माण कार्यों में ढीलाई करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए। बैठक में डॉ तारा आर्या स्वास्थ्य महानिदेशक, डॉ आनंद श्रीवास्तव अपर सचिव, डॉ सुनिता टम्टा स्वास्थ्य निदेशक, डॉ नरेंद्र तोमर आदि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर किया नमन
Next: 17 अगस्त को अल्मोड़ा जनपद में अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं रहेंगी ठप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.