Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 17 अगस्त को अल्मोड़ा जनपद में अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं रहेंगी ठप
  • अल्मोड़ा

17 अगस्त को अल्मोड़ा जनपद में अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं रहेंगी ठप

AltnewsUttarakhand 16/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के राजकीय चिकित्सालयों में प्रान्तीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ से जुड़े चिकित्सक शनिवार सुबह से 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। प्रान्तीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ जनपद शाखा अल्मोड़ा के सचिव डॉ जीवन मपवाल ने बताया कि कोलकाता में आर०जी० कार मेडिकल कॉलेज की एक महिला रेजिडेंट चिकित्सक की कॉलेज के अन्दर ही सेमिनार रूम में सामूहिक बलात्कार के बाद निर्मम हत्या कर दी गयी। इसके अतिरिक्त इस नृशंस वारदात के विरोध में और अपनी साथी चिकित्सक को न्याय दिलवाने के लिए शातिपूर्ण आन्दोलन कर रहे चिकित्सकों पर चिकित्सालय के अन्दर ही भारी भीड़ द्वारा हमला कर दिया गया व पूरे चिकित्सालय में तोड़ फोड़ भी की गयी। मामले में अभी तक भी कोलकाता पुलिस तथा पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
बताया कि आईएमए द्वारा पूरे देश में तथा प्रान्तीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में शनिवार सुबह 6:00 बजे से रविवार सुबह 6:00 बजे तक 24 घंटों का कार्य बहिष्कार का आह्वान किया गया है जिसके क्रम में प्रान्तीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ जनपद शाखा अल्मोड़ा के सभी सदस्य चिकित्सक 17 अगस्त शनिवार सुबह 6:00 बजे से रविवार 18 अगस्त सुबह 6:00 बजे तक 24 घंटों के कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। कार्य बहिष्कार के दौरान आपातकालीन सेवायें, पोस्टमार्टम तथा वीआईपी ड्यूटी यथावत चलती रहेगी। ओपीडी तथा इलैक्टिव सर्जरी नहीं की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अस्पतालों में शीघ्र भरे जाएंगे टेक्नीशियनों व वार्ड ब्वॉय के पद: डॉ धन सिंह रावत
Next: पश्चिम बंगाल में अराजकता की पराकाष्ठा: भाजपा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.