Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धित कार्यों हेतु 1.02 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
  • अल्मोड़ा

स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धित कार्यों हेतु 1.02 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

AltnewsUttarakhand 16/09/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

जिला खनिज न्यास की जनपद स्तरीय बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धित कार्यों हेतु 1.02 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला खनिज फाउण्डेशन के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली धनराशि को स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा आदि के लिए प्राथमिकता के आधार पर व्यय किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन वाहन और एक ऐम्बुलेंस खरीदने हेतु 45 लाख रू0, खनन प्रभावित क्षेत्रों के 11 विद्यालयों में रूपान्तरण के कार्याें हेतु 33 लाख रू0, जिला चिकित्सालय एवं  महिला चिकित्सालय और रानीखेत चिकित्सालय हेतु अपशिष्ट जल को पुनः उपयोग हेतु इटीपी प्लान्ट (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्रोसेस) के लिए 17 लाख रू0 और कटारमल में स्वच्छता सम्बन्धी कार्यों हेतु 07 लाख रू0 की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला खनिज न्यास से होने वाली प्राप्त आय को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में व्यय कर वहा पर अवस्थापना कार्य किये जायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के हित एवं वहाॅ पर किये जाने वाले कार्यों के लिए सम्बन्धित ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव प्राप्त किये जाय ताकि ऐसे स्थानों पर खनिज न्यास के अन्तर्गत कार्य कराये जा सके। उन्होंने कहा कि यह कार्य खनन स्थल के दो किलोमीटर वाले दायरे में कराया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने पेयजल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित गाॅवों से उनके विभागों से सम्बन्धित माॅग का प्रस्ताव प्राप्त करते हुए भी कार्य कराये जाय। इस बैठक में उप निदेशक खनिज लेखराज द्वारा खनिज न्यास द्वारा अर्जित आय एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, प्रदूषण बोर्ड के सदस्य आर0के0 चतुर्वेदी, अधिशाी अभियन्ता विद्युत डी0डी0 पांगती आदि उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रैडक्रॉस ने कराया स्वैच्छिक रक्तदान आयोजन, आप भी करें रक्तदान
Next: दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगे आना होगा: वि० स० उपाध्यक्ष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.