Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य विभाग को मिले 37 नर्सिंग अफसर
  • देहरादून

स्वास्थ्य विभाग को मिले 37 नर्सिंग अफसर

AltnewsUttarakhand 24/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को 37 नए नर्सिंग अधिकारी मिले हैं। इन सभी नर्सिंग अधिकारियों को जिलों में सरकारी अस्पतालों में तैनाती दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से तैनाती दी गई है। 34 नर्सिंग अधिकारियों को नैनीताल हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के निर्णय के बाद और तीन नर्सिंग अधिकारियों को एनओसी समेत अभिलेखों की पुष्टि के बाद तैनाती दी गई। इन नए नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती से प्रदेश के पर्वतीय और दूर दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इन तैनाती से अस्पतालों में मरीजों की देखभाल में मदद मिलेगी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने 34 नर्सिंग अधिकारियों का चयन परिणाम जारी किया। रिजल्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति दी। कुल 37 को जिलों में तैनाती दी गई। चमोली में सात, रूद्रप्रयाग में तीन, पौड़ी में आठ, टिहरी में एक, पौड़ी आठ, टिहरी एक, उत्तरकाशी पांच, नैनीताल एक, अल्मोड़ा दो, बागेश्वर एक, पिथौरागढ़ सात और चंपावत में दो को तैनाती दी गई।
स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों में से 1377 नर्सिंग अधिकारियों का चयन किया गया। वर्षवार श्रेष्ठता सूची में स्थान पाने वाले 84 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम उच्च न्यायालय में विचाराधीन रिट याचिकाओं के क्रम में रोक दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर 34 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के आदेश के बाद तैनाती दी गई। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि इन नियुक्तियों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजीकरण केंद्रों में रुके यात्रियों को यात्रा पर भेजना शुरू
Next: यात्रा प्राधिकरण के दायरे में आएंगे प्रदेश भर के धार्मिक आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.