Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा प्राधिकरण के दायरे में आएंगे प्रदेश भर के धार्मिक आयोजन
  • देहरादून

यात्रा प्राधिकरण के दायरे में आएंगे प्रदेश भर के धार्मिक आयोजन

AltnewsUttarakhand 24/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में बनने वाले यात्रा विकास प्राधिकरण के दायरे में न सिर्फ चार धाम यात्रा, बल्कि अन्य सभी बड़े धार्मिक आयोजन भी आएंगे। धार्मिक आयोजन, धार्मिक स्थलों पर यात्री सुविधाओं के विकास, आधारभूत ढांचा विकसित करने और भीड़ नियंत्रण का जिम्मा नए बनने वाले यात्रा विकास प्राधिकरण पर रहेगा। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को सचिवालय मीडिया सेंटर में यात्रा प्राधिकरण पर जानकारी दी।
सचिव मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा विकास प्राधिकरण के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके ड्राफ्ट पर काम किया जा रहा है। सभी हित धारकों से भी सुझाव लेते हुए यात्रा प्राधिकरण पर काम किया जाएगा। यात्रा प्राधिकरण का कार्यक्षेत्र सिर्फ चार धाम यात्रा क्षेत्र ही नहीं रहेगा। बल्कि पूरे प्रदेश के धार्मिक आयोजन रहेंगे। कहा कि हर साल होने वाली कांवड़ यात्रा को भी व्यवस्थित और नियंत्रित करने का जिम्मा इस नए यात्रा प्राधिकरण पर रहेगा। इसी तरह कुमाऊं मंडल में मानसखंड कॉरिडोर के तहत आने वाले पूर्णागिरी मंदिर की व्यवस्थाओं को प्राधिकरण के जरिए और बेहतर किया जाएगा।
कहा कि जागेश्वर मंदिर, कैंची धाम, देवीधूरा मेले समेत प्रदेश के अन्य ऐसे धार्मिक स्थल और आयोजनों में भी भीड़ नियंत्रण का जिम्मा इसी प्राधिकरण पर रहेगा। यही प्राधिकरण इन सभी स्थानों और आयोजनों में व्यवस्थाओं को और अधिक चाक चौबंद रखेगा। ढांचागत सुविधाओं को विकसित करने के साथ ही यात्रा को सुचारु और व्यवस्थित संचालन में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य विभाग को मिले 37 नर्सिंग अफसर
Next: यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण के साथ धामों में बुनियादी सुविधाएं हो मजबूत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.