Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वयं सहायता समूहों की आय का सर्वेक्षण शुरू
  • अल्मोड़ा

स्वयं सहायता समूहों की आय का सर्वेक्षण शुरू

AltnewsUttarakhand 14/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में राष्ट्रीय आजीविका स्वयं सहायता समूहों की वार्षिक आय का सर्वेक्षण शुरू हो गया है, जिसे जिला अर्थ एवं संख्या विभाग संचालित कर रहा है। यह कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 248 स्वंय सहायता समूहों की आर्थिक प्रगति और रोजगार में उनके योगदान का मूल्यांकन किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण राज्य के सभी 13 जनपदों में संचालित है, जिसमें 1984 समूहों की आजीविका का अध्ययन होगा। सर्वेक्षण में यह देखा जाएगा कि समूहों ने कितने लोगों को रोजगार दिया है, उन्हें किस प्रकार की वित्तीय सहायता मिली है, तथा सामुदायिक निवेश फंड (सीआईएफ) और अन्य सरकारी योजनाओं का कितना लाभ उठाया गया है। अल्मोड़ा में यादृच्छिक रूप से चुने गए 248 समूहों के स्वरोजगार कार्यों, जैसे कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, लघु उद्योग, सिलाई, व्यापार और वित्तीय सेवाओं का आकलन किया जाएगा। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी ने बताया कि सर्वेक्षण ऑनलाइन एप के माध्यम से किया जाएगा, जिससे संकलित डाटा सीधे राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिउसा में अफसरों ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Next: हुड़दंग करने पर 17 के खिलाफ की कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.