Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तहसील व थाना धौलछीना में बनाने की मांग को जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

तहसील व थाना धौलछीना में बनाने की मांग को जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

AltnewsUttarakhand 23/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)। धौलछीना में स्वीकृत तहसील को शीघ्र संचालित करने तथा धौलछीना थाने का भवन धौलछीना ब्लॉक मुख्यालय में ही बनाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि थाना धौलछीना विगत डेढ़ वर्ष से धौलछीना में आईटीआई के खाली भवन में संचालित हो रहा है। वर्तमान में शासन द्वारा भवन बनाए जाने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है जिसमें कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से थाने का भवन बाड़ेछीना के शील गांव में बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जहां से अल्मोड़ा थाने की सीमा मात्र 5 किलोमीटर दूर है तथा जिला मुख्यालय की दूरी मात्र 15 किलोमीटर है। जबकि यहां से थाना क्षेत्र के अंतिम गांव की दूरी करीब 70 से 80 किलोमीटर दूर है। ऐसे में जिला मुख्यालय के नजदीक थाना बनाए जाने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2014 में स्वीकृत हुई धौलछीना तहसील जिला मुख्यालय से ही संचालित हो रही है। जबकि तहसील संचालन के लिए ब्लॉक मुख्यालय में पर्याप्त खाली भवन तथा संसाधन उपलब्ध हैं, यदि किन्हीं कारणों से ब्लॉक मुख्यालय धौलछीना से थाने तथा तहसील को अन्यत्र खुलवाने का प्रयास किया गया तो इसे किसी भी कीमत पर मान्य नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो संघर्ष किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगल रावत, ग्राम प्रधान दीवान सिंह, धरम सिंह, दीवान मेहता, धीरज सिंह, रामपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता मेहरा, ग्राम प्रधान हेमा देवी, चंद्रा आर्या, जगदीश पांडे, प्रेमा बिष्ट, समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: सार्वजनिक सम्पत्तियों पर पोस्टर लगाने वाले छात्रसंघ प्रत्याशियों पर होगी कार्यवाही
Next: मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला के समापन में प्रतिभागियों ने साझा किए सुखद अनुभव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.