Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • टीटरी गांव में देघाट पुलिस की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए
  • अल्मोड़ा

टीटरी गांव में देघाट पुलिस की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए

AltnewsUttarakhand 18/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। देघाट पुलिस ने टीटरी गांव में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और साइबर अपराधों सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर शनिवार रात थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद ने चौपाल आयोजित की। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायतों और सुझावों को सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, अनजान लिंक, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, सोशल मीडिया से होने वाले अपराधों और फर्जी निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लोगों से ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान क्यूआर कोड स्कैन करने से बचने की अपील की गई। पुलिस ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर डराने वाले साइबर ठगों से सतर्क रहें और दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। चौपाल में नशे के दुष्प्रभावों, यातायात नियमों, नए आपराधिक कानूनों, महिला एवं बाल अपराधों और गौरा शक्ति ऐप के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने की अपील की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एचआईवी जागरूकता अभियान में जांच व उपचार की निशुल्क सुविधा की दी जानकारी
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.