Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • टिहरी जिले में 50 गांव में ग्राम प्रधान निर्विरोध बनाने पर बनी सहमति
  • टिहरी

टिहरी जिले में 50 गांव में ग्राम प्रधान निर्विरोध बनाने पर बनी सहमति

AltnewsUttarakhand 03/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। पंचायत चुनावों के नामांकन के बीच ग्राम पंचायतों में प्रधानों के निर्विरोध चुने जाने के लिए कई गांवों में आम सहमति बनती जा रही है। अब तक जिले के 50 से अधिक पंचायतों में निर्विरोध बनाने को लेकर आम सहमति बनी है। इसी कड़ी में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम टिपरी में बबली देवी को प्रधान और वीर सिंह पंवार को बीडीसी सदस्य निर्विरोध बनाने पर सहमति बनी। जबकि गांव से शकुंतला पंवार को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए समर्थन की घोषणा की गई। इस मौके पर जयवीर पंवार,यशपाल सिंह,रमेश राणा,साहब सिंह,अरविंद पंवार,रामचंद्र सिंह,बलबीर सिंह मौजूद थे। चंबा ब्लॉक के माणदा गांव में भगवानी देवी को निर्विरोध प्रधान बनाने पर आम सहमति व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने समन्वय बैठक की ताकि कोई भी अन्य नामांकन दाखिल न करे। साथ ही बीडीसी के लिए निवर्तमान प्रधान रेनु खाती का नाम प्रस्तावित किया। इस मौके पर विजेंद्र खाती,आनंद खाती,सतबीर सिंह,आशीष खाती,रविंद्र खाती,दर्शन सिंह मौजूद थे। इसके साथ ही सैंण कंडोगी में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में पुष्पा देवी को निर्विरोध प्रधान चुनी गई। भिलंगना ब्लॉक के खाल पाली में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से समाजसेवी वीरेंद्र सिंह नेगी को निर्विरोध प्रधान बनाने का निर्णय लिया। संभावित उम्मीदवार शिव प्रसाद भट्ट,राकेश भट्ट ने उनके नाम पर सहमति जताई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य के 38 उम्मीदवार किए घोषित
Next: दिव्यांग मतदाताओं के बूथों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून

सेतु आयोग आगराखाल और पाटी में गेट्स फाउंडेशन के फंड से सुधारेगा खेती

AltnewsUttarakhand 12/10/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.