Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य के 38 उम्मीदवार किए घोषित
  • टिहरी

भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य के 38 उम्मीदवार किए घोषित

AltnewsUttarakhand 03/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने समर्थित उम्मीवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने जिले के 45 वार्ड में से 38 सदस्यों को अधिकृत कर दिया है। जबकि कांग्रेस ने 14 लोगों की सूची जारी कर दी है। जिससे आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस के बीच जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव भी रौचक होने वाला है। भाजपा ने जिला पंचायत सदस्यों के समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 45 में से 38 जिला पंचायत वार्ड में पार्टी ने समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला चुनाव समिति से चर्चा के बाद प्रत्याशी चयन किए हैं। रावत ने बताया कि कंडियालगांव जिला पंचायत वार्ड से सुशील राणा,पनियाला गुप्ता कलूड़ा,कंगसाली स्वाति राणा,मांजफ जगदंबा देवी,बंस्यूल ललिता देवी,धमाड़ी नैन सिंह गुसाईं,तिखोन शंभू सकलानी,जौलंगी शीशपाल राणा,भुत्सी सरिता नकोटी,थान जमुना नौटियाल,ख्यार्सी पवनी देवी,सरतली राजेश सजवाण,बिष्टौंसी रामदयाल शाह,कोट इश्तिा सजवाण,सौड़ विमला खणका,बागी आनंदी नेगी,गौंसारी गजेंद्र खाती,रतोली भवानी देवी,चाह गडोलिया कंचन गुनसोला,कफलोग गुरू प्रसाद भट्ट,मंदार केदार बगियाल,बूढ़ाकेदार संतोषी देवी,खवाड़ा धनपाल बिष्ट,दल्ला नीलम बिष्ट,किरेथ प्रशांत जोशी,देवलंग हरेंद्र शाह,अखोड़ी सोना सजवाण,चकरेड़ा रूकमलाल राही,पटागली जयवीर रावत,मढ़ी चौरास किरन सिलस्वाल,खोला कड़ाकोट रीन देवी,भल्ले गांव रजनी पयाल,जामटी प्रभात बिष्ट,गोर्तीकांडा हेमा पंत,जयकोट मकान भंडारी,भैंतण सपना रावत,तिमली हुकम भंडारी और ससमण उर्मिला राणा शामिल है। इसके अलावा बंग्लों की कांडी,हडियाणा मल्ला,पलेठी डोबरियालों की और बैरोला को पार्टी ने स्वतंत्र रखा है। 3 सीटों पर जल्द समर्थित प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। रावत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए मनोयोग से कार्य कर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि चुनाव प्रभारी विक्रम सिंह नेगी और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह सूची जारी की है। जिसमें थाती बूढ़ाकेदार से रजनी रौतेला,खवाड़ा कुंवर सिंह रावत,दल्ला पुष्पा पैन्यूली,किरेथ धनवीर बिष्ट,अखोड़ी उमेश चौधरी,चकरेड़ा रजनीश,पटागली गंभीर सिंह भंडारी,मंदार विजयपाल रावत,कफलोग मान सिंह रौतेला,गढ़-सिनवाल गांव उदय रावत,मांजफ लक्ष्मी देवी,धमाड़ी यशवी पुरसोड़ा,बंस्यूल चमन दास और सरतली जोत सिंह रावत शामिल हैं। पहले चरण में 45 में से 14 जिला पंचायत सदस्यों के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए हैं। शेष 31 वार्ड के प्रत्याशी भी जल्द घोषित किए जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
Next: टिहरी जिले में 50 गांव में ग्राम प्रधान निर्विरोध बनाने पर बनी सहमति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून

सेतु आयोग आगराखाल और पाटी में गेट्स फाउंडेशन के फंड से सुधारेगा खेती

AltnewsUttarakhand 12/10/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.