Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • टूटी सड़कों पर व्यापारियों का प्रदर्शन, जिम्मेदार विभागों पर कार्रवाई की मांग
  • हरिद्वार

टूटी सड़कों पर व्यापारियों का प्रदर्शन, जिम्मेदार विभागों पर कार्रवाई की मांग

AltnewsUttarakhand 21/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। शहर की खस्ताहाल सड़कों के विरोध में सोमवार को महानगर व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और सीवर कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि सर्विस लेन से लेकर सप्तऋषि, दूधाधारी चौक, सर्वानंद घाट, सप्तसरोवर रोड और भारत माता मंदिर मार्ग की सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। राहगीर चोटिल हो रहे हैं, दोपहिया और चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तथा स्कूल बसें भी हादसे से बाल-बाल बच रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सड़क सुधार संबंधी निर्देशों के बावजूद संबंधित विभाग उदासीन बने हुए हैं और इसकी शिकायत दोबारा मुख्यमंत्री को भेजी गई है।
श्री गायत्री व्यापार मंडल के अध्यक्ष भागीरथ प्रजापति और संगठन महामंत्री हरिमोहन भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना और रोडमैप के सड़कें खोद दी जाती हैं, जिससे बिजली, पानी और गैस लाइनें क्षतिग्रस्त होती हैं तथा जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। महामंत्री लालजी यादव और सतनाम सिंह ने कहा कि पहले से टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही, बल्कि नई खुदाई कर लोगों की मुश्किलें बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन में देवेंद्र गोयल, एडवोकेट मेघराज, धर्मेंद्र बब्बर, श्रीनिवास गोयल, सन्नी अरोड़ा, श्रेय शास्त्री, विकास गुप्ता, सावन कुमार, राजेश पांडे, सुशील कुमार, हरीश अरोड़ा, ओमप्रकाश भट्ट, गौरव खन्ना, पावन पांडे, अशोक बजाज, अमित शर्मा, नीरज मिश्रा, मुकेश ठाकुर, दीपक रावत, राजेश पाठक, लक्की अनेजा, एसएन तिवारी, अशोक तिवारी, राकेश सिंह, गौरव शर्मा, जुगल किशोर, नंदकिशोर पांडे, आशीष अग्रवाल और सचिन अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय और पुलिस अधिकारियों ने की बैठक
Next: मंडुवा आधारित मूल्यवर्धित उत्पादों पर सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.