Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • छात्रसंघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय और पुलिस अधिकारियों ने की बैठक
  • अल्मोड़ा

छात्रसंघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय और पुलिस अधिकारियों ने की बैठक

AltnewsUttarakhand 21/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों को लेकर छात्रसंघ/महासंघ चुनाव संयोजक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने, लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप नियमों का पालन करने, चुनाव पूर्व तैयारियां पूरी करने और शासनादेश के अनुसार प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में चुनाव की तैयारियों, नियमों के अनुपालन और महाविद्यालय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और चुनाव प्रभारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी परिसरों के निदेशक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण सहित महाविद्यालयों के चुनाव प्रभारी और प्राचार्य मौजूद रहे। इधर, छात्रसंघ चुनाव को लेकर एसएसजे परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासक और जिला पुलिस अधिकारियों ने संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक की। सोबन सिंह जीना परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में थाना प्रभारी योगेश उपाध्याय, सीओ भावना कैंथोला, बेस चौकी प्रभारी अनिल जोशी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार और कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या मौजूद रहे। थाना प्रभारी योगेश उपाध्याय ने संभावित प्रत्याशियों से चुनाव प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ सहयोग करने और चुनाव निर्विघ्न संपन्न कराने को लेकर चर्चा की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या ने कहा कि विश्वविद्यालय नियमों के तहत चुनाव संपन्न कराने की तैयारियां कर रहा है। सीओ भावना कैंथोला ने विद्यार्थियों से चुनाव के दौरान आपसी मनभेद से बचने और शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिभाग करने की अपील की। बैठक का संचालन डॉ. खगेन्द्र खोलिया ने किया। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल के सदस्य, छात्रसंघ पदाधिकारी और संभावित प्रत्याशियों सहित छात्र व अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिया रानी छात्रावास की समस्याओं को लेकर छात्रा प्रतिनिधि दीपिका बिष्ट ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
Next: टूटी सड़कों पर व्यापारियों का प्रदर्शन, जिम्मेदार विभागों पर कार्रवाई की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.